काबुल | अफगानिस्तान के तखार प्रांत में तालिबान के हमले में 18 अफगान सैनिक मारे गए जबकि तीन अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। प्रांतीय पुलिस के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि आधी रात को तालिबानी आतंकवादियों ने एक जिला पुलिस स्टेशन और ख्वाजा घर जिले के नजदीकी सैन्य शिविर पर हमला कर दिया।
पहाड़ी इलाकों से आए आतंकवादियों ने जिला पुलिस थाने को नुकसान पहुंचाने और जिले पर कब्जा करने की कोशिश की, लेकिन उनकी योजना को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया।
अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर बिखरे खून के आधार पर कई आतंकवादियों के भी हताहत होने का अनुमान है।
हालांकि, आतंकवादी समूह तालिबान ने इस रिपोर्ट पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
–आईएएनएस

और भी हैं
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है : रणधीर जायसवाल
भारत-अमेरिका की संयुक्त फायरिंग, महाजन रेंज में गूंजी तोपों की गर्जना
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह