नई दिल्ली| गुरुवार रात दिल्ली-एनसीआर में रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप पांच किमी की गहराई से आया। इसका उपरिकेंद्र राजस्थान में अलवर जिले के पास था। भूकंप के झटके रात 11.46 बजे महसूस किए गए।
डर के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। अब तक किसी के हताहत या संपत्तियों को नुकसान की सूचना नहीं है।
पांच से कम परिमाण के भूकंपों से बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका नहीं है।
–आईएएनएस

और भी हैं
जयशंकर ने अरब लीग के राजनयिकों से की मुलाकात, दुनिया को बदलने में तकनीक की भूमिका पर की चर्चा
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया
एशियन पैरा गेम्स: संदीप कुमार समेत मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पीएम मोदी ने दी बधाई