नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को इजरायल दूतावास के पास कम तीव्रता का विस्फोट हुआ। दिल्ली पुलिस ने कहा कि यह विस्फोट शहर के 5 औरंगजेब रोड पर हुआ। शाम करीब 5 बजे हुई इस घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड, और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम इस मामले को देख रहे हैं। कई पुलिस टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है। विस्फोट में इस्तेमाल की गई सामग्री के बारे में पता लगाना अभी बाकी है।”
अग्निशमन विभाग की जानकारी के अनुसार, उन्हें शाम 5.11 बजे कॉल आया, और तीन दमकलों को काम पर लगाया गया। विस्फोट में पास में खड़े एक वाहन की खिड़की के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।
पुलिस इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

और भी हैं
भारत और फिनलैंड भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, जलवायु परिवर्तन में संबंध मजबूत करेंगे: पीएम मोदी
अल्पसंख्यक योजनाओं को लगातार अपडेट कर रही सरकार, राज्यों से प्रस्ताव जल्द भेजने की अपील: किरेन रिजिजू
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी