क्या आपने विराट कोहली-अनुष्का शर्मा का नया ‘गुड़ नाल इश्क मीठा’ विडियो देखा है? युवराज सिंह और हेज़ल कीच की गोवा में हुई शादी में दोनों ने डांस फ्लोर पर आग लगा दी थी।
विराट-अनुष्का का गोवा में युवराज सिंह-हेज़ल कीच के शादी में डांस का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विडियो में देखा जा सकता है किस तरह विराट, अनुष्का के साथ जम कर डांस कर रहे हैं।
लोकप्रिय गाने ‘गुड़ नाल इश्क मीठा’ की धुनों पर डांस करते, दोनों विराट और अनुष्का एक दूसरे के साथ खो से गए हैं। मानो इस जोड़े को दुनिया की परवा ही न हो।
90 के दशक का गाना ‘गुड़ नाल इश्क मीठा’ को पंजाबी गायक बल्ली सागू ने गाया है। 1998 हिट गाने के ओरिजिनल वीडियो में मॉडल जस अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा खान हैं।
देखें विडियो:

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न