मेड्रिड: फुटबाल क्लब चेल्सी के लेफ्ट बैक मार्कोस आलोंसो जूनियर को आखिरकार अपने दादा और पिता की तरह स्पेन की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के साथ खेलने का अवसर मिल ही गया। 27 वर्षीय मार्कोस को राष्ट्रीय टीम में स्थान हासिल करने में थोड़ी देर हुई, लेकिन वह जर्मनी और अर्जेटीना के खिलाफ दोस्ताना मैचों के लिए स्पेन टीम में जगह पाने में कामयाब रहे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चेल्सी में बिताए गए दो शानदार सीजन के पुरस्कार स्वरूप मार्कोस को यह मौका मिला है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रियल मेड्रिड की युवा टीम से की थी, लेकिन अधिकतर रूप से उन्होंने स्पेन के बाहर के क्लबों के लिए फुटबाल खेला। इनमें चेल्सी, फियोरेंतीना और बोल्टन वांडेर्स का नाम शामिल है।
स्पेन के प्रशिक्षण क्षेत्र में हुए संवाददादा सम्मेलन में मार्कोस ने कहा, “मुझे नहीं पता कि राष्ट्रीय टीम में मुझे देरी से बुलाया गया है या नहीं, लेकिन मेरे लिए सबसे अहम चीज यह है कि मैं आखिरकार इस टीम में शामिल हो गया हूं।”
मार्कोस को पिछले शुक्रवार को टीम में शामिल किए जाने की खबर मिली। चेल्सी टीम के साथी खिलाड़ियों ने उन्हें यह जानकारी दी थी।
मार्कोस ने कहा कि बुलावे से वह हैरान हुए। उन्होंने कहा कि यह बीते कुछ सीजन में उनकी मेहनत का फल है।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया