लंदन| कुवैत के अभिनेता, नाटककार और कॉमेडियन अब्दुल हुसैन अब्दुल रेदा का यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 78 साल के थे।
अब्दुल मुख्य रूप से 1991 में नाटक ‘सैफ अल अरब, द अरब्स’ स्वोर्ड’ में इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन का किरदार निभाने को लेकर लोकप्रिय हुए थे।
वेबसाइट ‘गल्फन्यूजडॉट कॉम’ के मुताबिक, शुक्रवार को उनका निधन हो गया।
अब्दुल रेदा ‘बाय बाय लंदन’ में व्यग्यांत्मक कॉमेडी करने के लिए भी जाने जाते हैं।
अब्दुल रेदा का जन्म कुवैत के शर्क में स्थित दिरवाजत अब्दुल रज्जाक गांव में हुआ था। वह 14 भाई-बहनों में सातवीं संतान थे।
नाटक में हुसैन का किरदार निभाने को लेकर उनकी जान पर खतरा भी मंडराया, लेकिन उन्होंने उस रात शो रद्द करने और या उसे शुरू करने में देरी करने से भी मना कर दिया था।
वह इस साल रमजान के दौरान 25 मई से 25 जून तक अरब की खाड़ी में लोकप्रिय हास्य टीवी सीरीज ‘सेल्फी’ में अतिथि कलाकार के रूप में नजर आए थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।