मुंबई| गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री फरीदा जलाल के निधन की अफवाहें उड़ गईं। यह अफवाह कैसे उड़ी और किसने उड़ाई यह तो फिलहान नहीं पता चल पाया है, लेकिन फरीदा ने खुद बयान जारी कर इसे झूठा बताया है।
सोशल मीडिया पर निधन की खबर वायरल होने के बाद 67 वर्षीय फरीदा ने अपने बयान में कहा, “मैं भली और चंगी हूं।”
अभिनेत्री ने कहा, “मुझे नहीं पता कि कहां से ये निराधार अफवाह उड़ी है। शुरू में मुझे हंसी आई.. लेकिन मेरा फोन लगातार बजने लगा और सभी एक ही सवाल कर रहे थे। यह थोड़ा झुंझलाने वाला है, मैं हैरान हूं कि पता नहीं क्यों लोग ऐसी अफवाहें फैलाते हैं।”
इमरान खान की आगामी फिल्म ‘सरगोशियां’ में फरीदा एक कश्मीरी महिला का किरदार निभा रही हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।