मुंबई| अभिनेत्री निया शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक नई पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने अपनी बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की हैं। इन फोटो में उन्होंने व्हाइट कलर की एक जालीदार ड्रेस पहनी हुई है। इस खूबसूरत ऑफ शोल्डर ड्रेस में निया ने इंस्टाग्राम पर अपनी 3 फोटो शेयर की हैं। उन्होंने न्यूड मेकअप किया है और उनकी पलकों के पास चमकीले सितारे लगाए हुए हैं।
इन फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “दिन में तारें देखें।”

अभिनेत्री इस समय अपनी आगामी वेब-सीरीज ‘जमाई 2.0’ दूसरे सीजन के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस सीरीज में रवि दुबे, निया शर्मा, अचिंत कौर, सुधांशु पांडे, विन राणा और प्रिया बनर्जी हैं। आरम्भ एम. सिंह द्वारा निर्देशित दूसरा सीजन रिश्तों को परखेगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।