न्यूयॉर्क| न्यूयॉर्क सिटी में सात दिनों के औसत पर कोरोनावायरस टेस्ट पॉजीटिविटी दर पिछले 24 घंटों में बढ़कर 6.78 प्रतिशत हो गई है, जबकि एक दिन पहले यह 6.69 प्रतिशत थी। यह जानकारी मेयर बिल डे ब्लासियो ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने डे ब्लासियो के ट्विटर पोस्ट के हवाले से कहा कि, शहर के अस्पतालों में और 180 मरीज भर्ती हुए हैं और कोरोनावायरस के 3,203 नए मामले सामने आए हैं।
मेयर ने कहा, “इस सप्ताह के अंत में छुट्टी के दौरान यात्रा और सामाजिक समारोहों से बचें। सामाजिक दूरी का पालन करें और मास्क पहनें।”
न्यूयॉर्क शहर में अब तक 24,889 कोरोनोवायरस मौतें और 400,473 मामले सामने आए हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के स्कूल पर हमले को लेकर इलाही की अपील, बोले-अमेरिका ने माफी नहीं मांगी, दुनिया करे निंदा
यूरोप में विरोध प्रदर्शन: भारत ने फ्रांस, इटली और बेल्जियम में अपने नागरिकों से सतर्क रहने को कहा
भारत-चीन सीमा पर शांति द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए जरूरी: विदेश मंत्रालय