मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने फिल्म ‘परी’ में अपनी पत्नी-अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के काम की सराहना की है।
विराट कोहली ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “पिछली रात फिल्म ‘परी’ देखी। यह मेरी पत्नी का अब तक का सबसे बेहतरीन काम है। पिछले कुछ समय में मैंने इससे बेहतर कोई फिल्म नहीं देखी। डर भी लगा, लेकिन तुम पर गर्व है अनुष्का शर्मा।”
नवोदित निर्देशक प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित इस हॉरर फिल्म को अनुष्का की क्लीन स्लेट फिल्म्स और क्रीआज एंटरटेनमेंट ने संयुक्त रूप से प्रोड्यूस किया है।
फिल्म ‘एनएच 10’ और ‘फिलोरी’ के बाद एक निर्माता के रूप में यह अनुष्का की तीसरी फिल्म है।
इस फिल्म में बांग्ला अभिनेता परमब्रता चटर्जी भी हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।