इस्लामाबाद| पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ का रविवार को दुबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की पुष्टि की है। जियो न्यूज ने बताया कि पूर्व सैन्य शासक का अमेरिकी अस्पताल दुबई में बीमारी का इलाज चल रहा था।
डॉन न्यूज ने बताया कि 79 वर्षीय मुशर्रफ एमिलॉयडोसिस बीमारी से पीड़ित थे।
सेना के मीडिया विंग ने कहा, दिल से संवेदना व्यक्त करते हुए, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने एक बयान में कहा, ‘अल्लाह दिवंगत आत्मा को शांति दे और शोक संतप्त परिवार को शक्ति दे’।
–आईएएनएस

और भी हैं
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी
टेस्ट मैच: बांग्लादेश ने रखा 479 रनों का लक्ष्य, चौथे दिन तक अफगानिस्तान ने गंवाए 3 विकेट