मुंबई | अभिनेत्री पायल घोष ने कुछ साल पहले पैनिक अटैक आने और दवा लेने के कारण वजन बढ़ने जैसे अनुभवों के बारे में खुलकर बोला है। अभिनेत्री ने इस बारे में भी बताया कि वह इस स्थिति से कैसे बाहर निकली।
पायल ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी और अब की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “तस्वीर 1 से तस्वीर 2 तक.स्वस्थ जीवनशैली चुनकर वजन घटाने के बारे में आप सबको बताने जा रही हूं। दो साल पहले मेरा वजन 72 किलो था क्योंकि मुझे पैनिक अटैक आते थे और दवाइयों के कारण मेरा वजन बढ़ गया था। मैं एक्सरसाइज भी नहीं करती थी क्योंकि मुझे डर था कि अगर मेरे दिल की धड़कनें बढ़ जाएंगी तो मेरी मौत हो जाएगी।”
अभिनेत्री ने आगे कहा कि उन्होंने खुद को स्वस्थ रखने का संकल्प लिया और दोस्तों को बताया कि वजन घटाने जा रही हैं और कई घंटे तक एक्सरसाइज और योग, किक बॉक्सिंग किया लेकिन कुछ काम नहीं आया तो फिर डायटिंग और टहलना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि आज आठ महीने हो गए हैं और अब उनका वजन 55 किलो है।
अभिनेत्री ने आगे लिखा, “मैं आप सबसे इस लॉकडाउन में स्वस्थ आहार लेकर और एक्सरसाइज करके इसका सदुपयोग करने का आग्रह करती हूं, जो वजन घटाना चाहते हैं उनके लिए यह सही समय है। आप सबको प्यार।”
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़