नई दिल्ली| देश में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल का चुनावी दौरा रद्द कर दिया है। अब प्रधानमंत्री मोदी रैली करने की जगह शुक्रवार को देश में कोरोना की चुनौती को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं और ऑक्सीजन की उपलब्धता की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के मालदा में चुनावी रैली संबोधित करने वाले थे। लेकिन, देश के कई राज्यों में ऑक्सीजन के गहराते संकट और गंभीर मरीजों के इलाज में आ रही दिक्कतों को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार इस हालात की समीक्षा का निर्णय लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ट्वीट के माध्यम से अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “कल, मौजूदा कोविड 19 स्थिति की समीक्षा के लिए उच्च-स्तरीय बैठकें करूंगा, इस कारण, कल पश्चिम बंगाल नहीं जाऊंगा।” बता दें कि देश में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। देश में संक्रमण के मामले अब प्रतिदिन तीन लाख के आंकड़े को भी पार कर गए हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
तुर्की में एयर फोर्स वन से फूड ट्रक में छिपकर निकले ट्रंप, सैन्य विमान से पहुंचे थे ब्रिटेन: रिपोर्ट
पीओके में चुनाव दिखावा, पाखंडपूर्ण मुखौटे के पार देखना जरूरी: विदेश मंत्रालय
कांग्रेस का आरोप, जवाब से बच रही सरकार इसलिए नहीं चल पा रही संसद