लिस्बन: स्पोर्टिग क्लब के फुल-बैक कोएंट्रो और बेनफिका के डिफेंडर रुबेन डियास चोटिल होने के कारण पुर्तगाल की राष्ट्रीय फुटबाल टीम से बाहर हो गए हैं। ऐसे में टीम के शिविर के लिए इन दोनों खिलाड़ियों के स्थान पर फेनेरबाचे क्लब के लुइस नेटो और नपोली के मारियो रुइ को शामिल किया गया है। पुर्तगाल फुटबाल महासंघ ने इसकी घोषणा की।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, कोएंट्रो को मांस-पेशियों में खिंचाव की समस्या है, वहीं 20 वर्षीय डियास टखने की समस्या से जूझ रहे हैं।
पुर्तगाल 23 मार्च को स्विट्जरलैंड में मिस्र के खिलाफ पहला दोस्ताना मैच खेलेंगे। इसके चार दिन बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम दूसरा दोस्ताना मैच खेलेगी।
रूस में आयोजित होने वाले फीफा विश्व कप के लिए पुर्तगाल को ग्रुप-बी में स्पेन, मोरक्को और ईरान के साथ शामिल किया गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
आईपीएल : जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची केकेआर, डीसी का हुआ नुकसान
एशियन कप क्वालिफायर्स: डेब्यू मैच में रयान विलियम्स का गोल, भारत ने हांगकांग को 2-1 से हराया
पीएसएल: पाकिस्तान क्रिकेट शर्मसार, बॉल टैंपरिंग के लिए फखर जमान पर 2 मुकाबलों का बैन