✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को भाजपा में आने का ऑफर

Arun Yadav. (File Photo: IANS)

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को भाजपा में आने का ऑफर

Advertisement

भोपाल | भारतीय जनता पार्टी की लंबे अरसे से कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव पर नजर है, यह बात एक बार फिर सामने आ गई क्योंकि राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अरुण यादव को भाजपा में आने का ऑफर दे डाला। मौका था राजधानी में एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम का। इस कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव एक साथ मंच पर थे। भूपेंद्र सिंह से जब अरुण यादव को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यादव एक अच्छे नेता है और उनके साथ कांग्रेस में अन्याय होता रहता है।

भूपेंद्र सिंह ने आगे कहा कि खंडवा से लोकसभा का उप चुनाव लड़ने की बात आई तो कांग्रेस ने यादव का टिकट काट दिया, कांग्रेस लगातार उनके साथ अन्याय कर रही है। यादव जब केंद्रीय मंत्री थे उस समय में सांसद था और मैंने अरुण यादव के काम को करीब से देखा है, वह अच्छे नेता है और हमारी तरफ से भाजपा में आने के लिए उनको ऑफर भी है।

ज्ञात हो कि इससे पहले अपरोक्ष रूप से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अरुण यादव को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने का ऑफर दे चुके हैं।

Advertisement

–आईएएनएस

Advertisement

About Author