नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी। मोदी ने लिखा, “प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) को चिन्हित करने के लिए 9 जनवरी को इंदौर में होने के लिए की उत्सुक हूं। यह हमारे प्रवासी भारतीयों के साथ जुड़ाव को गहरा करने का एक शानदार अवसर है, जिसने विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। रिपोर्ट के अनुसार, यह आयोजन 10 जनवरी तक चलेगा।”
प्रवासी भारतीय दिवस का विषय ‘प्रवासी : अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए विश्वसनीय भागीदार’ है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, लगभग 70 विभिन्न देशों के 3,500 से अधिक प्रवासी सदस्यों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है।
सोमवार को प्रधानमंत्री द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद अतिथि के रूप में गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी संबोधित करेंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
जयशंकर ने अरब लीग के राजनयिकों से की मुलाकात, दुनिया को बदलने में तकनीक की भूमिका पर की चर्चा
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया
एशियन पैरा गेम्स: संदीप कुमार समेत मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पीएम मोदी ने दी बधाई