हाल ही में प्रसिद्ध गायिका मेघा चोपड़ा अपने नवीनतम गीत “लोहड़ी औंदी लोहड़ी” के प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली में थीं। उन्होंने आज के जमाने के युवा श्रोता—दर्शकों के लिए पारंपरिक लोकगीत “सुंदर मुंदरिये” को आधुनिक वर्जन के साथ बनाया है जो सबको फसलों के उत्सव लोहड़ी की शुभकामनाएं देगा।
कनाट प्लेस के होटल शांग्री-ला में आयोजित प्रमोशन कार्यक्रम में सिंगर मेघा के साथ संगीत निर्देशक शाश्वत भी मौजूद थे। यह गाना आज सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब पापुलर हो रहा है।
गाने के बारे में मेघा ने कहा, “लोहड़ी का त्योहार मेरे दिल के बहुत करीब है। बचपन से मैंने हर साल इस त्योहार को मनाया है। जैसे-जैसे साल खत्म हो रहा था, किसान आंदोलन शुरू हो गया। तभी लोहड़ी के त्योहार को ध्यान में रखते हुए मैंने इस गीत को गाया है। मुझे आशा है कि लोहड़ी की इस रागिनी को सुनने के दौरान लोग तीन मिनटों के लिए अपना तनाव भूल जाएंगे और गीत का भरपूर आनंद उठाएंगे।”

और भी हैं
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़
चिन्मय मिशन प्रस्तुत करता है ‘अवेकनिंग’ — स्वामी चिन्मयानंद पर बनी एक संगीतमय जीवनी। इसे निर्देशक मणि शंकर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता विशेषज्ञ अंजलि जोशी ने तैयार किया है, जिसमें पूज्य स्वामी स्वरूपानंद जी की प्रेरणा और आशीर्वाद शामिल हैं।
सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित’