कार्तिक आर्यन की शहजादा मूवी रिलीज हो गई है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन (बंटू) अल्लू अर्जुन की भीड़ को खुश करने वाली हरकतों को फिर से बनाने की कोशिश करते है। ये एक कॉमेडी फिल्म है जो 2020 की तेलुगु फिल्म अला वैकुंठप्रेमुलु की रीमेक है। फिल्म में कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर मुख्य किरदार में है।

कार्तिक आर्यन को जब नर्स से पता लगता है कि वह एक करोड़पति का बेटा है, लेकिन जन्म के समय उसे दूसरे के साथ बदल दिया गया था तब वह बाल्मीकि (परेश रावल) से कहता है कि आप न तो अपने बेटे को बेटा कह पाए और न मैं आपको पिता समझता हू। आप किसी कि भी पिता नहीं बन पाए। यह सब जानने के बाद भी उसे पैसों और प्रॉपर्टी का कोई लालच नहीं होता।
वह बाल्मीकि को कहता है कि मैं उनको कुछ नहीं बताऊंगा लेकिन जब नर्स उसको बता रही होती है तब उसका नाना यह सारी बाते सुन लेता है और उसके पिता को भी बाद में इस बात का पता चल जाता है। वह अपने पिता और माँ के बीच की दूरियों को भी ख़त्म करने के लिए काम करता है। कुल मिलाकर फिल्म अच्छी है अब देखना यह है कि दर्शकों की कितनी भीड़ जुटा पाती है।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।