मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमेडी कम टॉक शो में ‘गुत्थी’ का किरदार निभाने वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर कपिल के नए शो में नजर नहीं आएंगे।
एक बातचीत के दौरान सुनील ने बिना किसी बनावट के कहा, “नहीं, मैं शो में नहीं हूं और न ही मुझे इसके लिए निमंत्रण मिला है।”
महिला का किरदार निभाने से मिले प्रसिद्धी पर उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि महिला की वजह से ही हम इस दुनिया में हैं।
उन्होंने कहा, “बिना महिला के दुनिया की कल्पना करना असंभव है। मैं विभिन्न तरीकों से महिलाओं से जुड़ा हुआ हूं इसलिए मैं खुद एक महिला बन गया। मैं उनके प्रति अपना बहुत आभार व्यक्त करता हूं, मैंने बतौर महिला ज्यादा प्रसिद्धी हासिल की है।”
हालांकि, सुनील ने अपने भविष्य के कार्यक्रम को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहा, उन्होंने कहा कि अंतिम रूप देने के बाद वह खुलासा करेंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।