मुंबई : अभिनेत्री रिया शर्मा का कहना है कि वह दिग्गज अभिनेत्री रेखा को एक ‘मजबूत रोल मॉडल’ के रूप में देखती हैं। रिया ने एक बयान में कहा, “मैं निश्चित रूप से रेखा मैम को एक मजबूत रोल मॉडल के रूप में देखती हूं और यह बात कि वह हमेशा से मेरी प्रेरणा स्रोत रही हैं, छिपी हुई नहीं है।”
स्टार प्लस चैनल के शो ‘तू सूरज मैं सांझ पियाजी’ में नजर आने वाली अभिनेत्री ने कहा कि वह बचपन के दिनों से ही उन्हें (रेखा को) देखती और पसंद करती आई हैं और रेखा ने अपने करियर में जैसा काम किया है, ईश्वर की कृपा से अगर उन्हें अपने करियर में एक फीसदी भी वैसा काम करने का मौका मिला तो यह उनकी खुशकिस्मती होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।