मुंबई| टीवी धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में अपनी भूमिका के लिए पहचाने जाने वाले और ‘बिग बॉस 13’ के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 40 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनकी मां और दो बहनें हैं। कूपर अस्पताल के प्रवक्ता ने यहां कहा कि अभिनेता को सुबह ‘मृत अवस्था में लाया गया’।
शुक्ला फिट रहने के लिए जाने जाते थे और उन्होंने रियलिटी शो, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7’ भी जीता था। उन्होंने ‘सावधान इंडिया’ और ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ को भी होस्ट किया।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’