लॉस एंजेलिस: छह बार ग्रैमी पुरस्कार विजेता जैनेट जैक्सन इस महीने के मध्य में बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड से सम्मानित होंगी।
वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, 51 वर्षीया गायिका यह पुरस्कार प्राप्त करने वालों की सूची में शामिल हो जाएंगी। उनसे पहले नील डायमंड, स्टीवी वंडर, प्रिंस, जेनिफर लोपेज, सेलिना डायन और चेर समेत कई दिग्गज इस सम्मान को प्राप्त कर चुके हैं।
जैक्सन ने दुनिया भर में 16 करोड़ से अधिक रिकॉर्ड बेचे हैं।
जैक्सन ने 1990 से 2001 के बीच 18 बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड नामांकन अर्जित किए।
यह नौ वर्षो में जैक्सन की पहला टेलीविजन प्रस्तुति होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।