नई दिल्ली| भारत में कोरोना के बीते 24 घंटे के दौरान सामने आए मामले पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। बीते 24 घंटे में यहां 1 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश ने ब्राजील और अमेरिका को इस मामले में पछाड़ दिया है। बीते एक दिन में, ब्राजील में कोरोना के 31,359 मामले आए, जबकि अमेरिका में 34,282 मामले सामने आए। वहीं भारत में 1,03,558 नए मामले सामने आए। भारत में कोरोना मामलों ने ब्राजील और अमेरिका के औसत आंकड़े क्रमश: 64,324 और 64,019 को भी पछाड़ दिया है।
भारत में बीते सात दिन के आंकड़ों के आधार पर देखें, तो यहां कोरोना के प्रतिदिन 78,489 मामले सामने आ रहे हैं।
भारत में सबसे ज्यादा दैनिक मामले पिछले साल 16 सितंबर को आए थे, जिसमें 97,894 लोग एक ही दिन में वायरस की चपेट में आए थे।
आठ राज्यों – महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और पंजाब ने दैनिक कोविड मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की है, और नए मामलों का 81.90 प्रतिशत यहीं से है।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और फिनलैंड भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, जलवायु परिवर्तन में संबंध मजबूत करेंगे: पीएम मोदी
अल्पसंख्यक योजनाओं को लगातार अपडेट कर रही सरकार, राज्यों से प्रस्ताव जल्द भेजने की अपील: किरेन रिजिजू
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी