हैदराबाद| दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत को बीपी की समस्या के साथ हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन ने दी। शुक्रवार को जारी एक बयान में अस्पताल ने कहा कि रजनीकांत को सुबह बीपी की समस्या के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल ने कहा, “जब तक उनका ब्लड प्रेशर स्थिर नहीं हो जाता तब तक अस्पताल में उनकी जांच और निगरानी की जाएगी। ब्लड प्रेशर और थकावट के अलावा उनके पास कोई अन्य लक्षण नहीं है। उनका हेमोडायनामिक भी स्थिर है।”
अस्पताल के अनुसार, रजनीकांत 22 दिसंबर को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में निगेटिव पाए गए थे।
रजनीकांत हैदराबाद में अपनी फिल्म ‘अन्नात्थे’ की शूटिंग कर रहे थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर