मुंबई | बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ आजकल खाना बनाने के प्रयास में जुटी हुई हैं। अभी कुछ दिनों पहले वह अपनी रसोई में कुछ फेंटती हुई नजर आई थीं, लेकिन उन्हें इससे बनाना क्या है, इस बारे में वह निश्चित नहीं थीं। मंगलवार को कैटरीना ने ऐसा करने की दोबारा कोशिश कीं। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में कैटरीना पत्ता गोभी या चीज जैसी किसी चीज को बारीकि से काटती हुई नजर आईं। बाद में जब उनसे पूछा गया कि वह क्या पका रही हैं, तो उन्होंने निश्चित न होने की बात को स्वीकारा।
कैटरीना के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फैशन डिजाइनर अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने पूछा, “क्या पक रहा है?”
अभिनेत्री ने इसके जवाब में कहा, “इस बारे में मैं निश्चित नहीं हूं।”
सोशल मीडिया पर लोग भी अपनी-अपनी तरफ से अंदाजा लगाते रहे।
एक ने कहा, “गोभी”, तो किसी और ने इसे “मसला हुआ आलू” बताया।
एक ने अभिनेत्री को सुझाव दिया कि पहले वह इसे बना लें, फिर व्यंजन का नाम सोचें।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।