मुंबई:ऑल्ट बालाजी और जी5 की नई एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘बैंग बैंग’ को लेकर लोगों की प्रत्याशा इसकी लोकप्रियता का एक प्रमाण है। हाल ही में इस नए शो का एक धमाकेदार ऐलान करने के बाद इसके निर्माता मुख्य कलाकारों की खोज में जुट गए हैं। इसके लिए 1500 से ज्यादा ऑडिशन किया गया है। शो की शूटिंग महाराष्ट्र और राजस्थान के खूबसूरत स्थानों पर की जाएगी। निर्माताओं को अपने इस नए कार्यक्रम के लिए नए चेहरों की तलाश करते हुए देशभर में ऑडिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सूत्रों की मानें तो, महामारी के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन होने के चलते निर्माताओं ने देशभर में 1500 से अधिक वर्चुअल ऑडिशन आयोजित किए हैं।
एक सूत्र ने बताया, “चूंकि शो में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस शामिल हैं, इसलिए निर्माताओं को विशेष रूप से एक्शन दृश्यों को निभाने की क्षमता और फ्लेक्सिबिलिटी के साथ स्क्रीन पर दमदार उपस्थिति वाले पुरुष और महिला लीड की तलाश है।”
अक्षय बीपी सिंह द्वारा निर्मित और अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित ‘बैंग बैंग’ की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म रिव्यू: ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार अभिनय, प्यार और जुनून की रहस्यमयी कहानी
उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू