मुंबई| लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ ने अपने 1,400 एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं, ऐसे में कार्यक्रम से जुड़े कलाकार शुभांगी अत्रे, आसिफ शेख और रोहिताश गौर इसका जमकर जश्न मना रहे हैं। शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी इसे पूरी टीम के लिए एक शानदार और गर्वित पल बताती हैं।
उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए एक शानदार सफर रहा है। कॉमेडी शोज मं ‘भाभीजी घर पर हैं’ का एक अलग वर्चस्च रहा है। यह हमेशा से मेरा पसंदीदा रहा है और टेलीविजन पर भी यह सबसे अधिक सराहे जाने वाला शो रहा है।”
आसिफ शो में विभूति का किरदार निभाते हैं और उन्होंने इस पूरे सफर को ‘असाधारण’ कहा। वहीं रोहिताश का मानना है कि कॉमेडी की शैली में इसने एक नया मील का पत्थर बनाया है। रोहिताश धारावाहिक में मनमोहन तिवारी के किरदार में नजर आते हैं।

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़