मुंबई : फिल्मकार राजकुमार हिरानी के साथ काम कर चुके बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान उनकी पत्नी मनजीत हिरानी की किताब ‘हाओ टू बी ‘ – लाइफ लेसन्स बाय बडी हिरानी’ का विमोचन करेंगे। एक बयान के मुताबिक, यह कार्यक्रम सोमवार को आयोजित होगा।
राजकुमार हिरानी के साथ आमिर दो सफल फिल्मों ‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ में काम कर चुके हैं।
मनजीत द्वारा लिखित किताब कर्म, मातृत्व और लगाव के साथ ही कई अन्य चीजों पर आधारित है। इसमें उन्होंने बताया है कि किस तरह घर में एक कुत्ता पालने से आपके जीवन के अनुभव और आपका दृष्टिकोण बदल सकता है।
मनजीत ने इससे पहले कहा था, “यह किताब मेरे कुत्ते पर आधारित है। प्रत्येक अध्याय बडी और उसके द्वारा मुझे मिली सीख से प्रेरित है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।