मुंबई: अभिनेता जॉन अब्राहम का कहना है कि ‘सत्यमेव जयते’ में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मनोज बाजपेयी के साथ काम करना उनके लिए सम्मान की बात है।
जॉन ने मंगलवार को मनोज के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मनोज बाजपेयी के साथ काम करना बहुत मजेदार और सम्मान की बात है। आपकी शूटिंग पूरी हुई और अब मेरा काम शुरू। अविनाश गोवारिकर तस्वीर के लिए धन्यवाद। ‘सत्यमेव जयते’।”
मनोज ने जवाब में कहा कि वह सेट पर जॉन को मिस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “भाई मैं भी आप सबको मिस कर रहा हूं। शुभकामनाएं।”
‘सत्यमेव जयते’ 15 अगस्त को रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म मारधाड़ और सशक्त संवादों से भरपूर है। यह टी-सीरीज के भूषण कुमार और एम्मे एंटरटेनमेंट के निखिल आडवाणी द्वारा निर्मित है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।