मुंबई: मराठी अभिनेता आशुतोष भाकरे के सुसाइड कर जान देने की बात कही जा रही है। वह 32 साल के थे। आशुतोष मराठी अभिनेत्री मयूरी देशमुख के पति हैं। खबरों के मुताबिक, नांदेड शहर के गणेश नगर इलाके में स्थित अपने घर पर बुधवार शाम को फांसी लगाकर आशुतोष ने आत्महत्या कर ली है। सूत्रों के अनुसार अपने अपार्टमेंट में अभिनेता फांसी के फंदे से लटकते हुए पाए गए।
आशुतोष ‘भाकर’ और ‘इचार ठरला पक्का’ जैसी मराठी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
पुलिस मौत की जांच कर रही है। आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। नांदेड़ के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।
अपुष्ट रपटों में यह दावा किया गया है कि अभिनेता अवसाद से जूझ रहे थे और अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें अभिनेता को उन कारणों पर बात करते हुए देखा जा सकता है जिसके चलते कोई व्यक्ति खुशकुशी करने का कदम उठाता है।
–आईएएनएस

और भी हैं
मैजिकम में बर्लिन की जादू की छिपी हुई दुनिया को जानें
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे