माँ सीता नवमी के शुभ अवसर पर, टीम आदिपुरुष ने भारतीय इतिहास की सबसे सम्मानित महिला में से एक जो समर्पण, निस्वार्थता, बहादुरी और पवित्रता का प्रतीक मानी जाती हैं उन्हें कृति सनोन अभिनीत जानकी के एक आकर्षक मोशन पोस्टर के साथ-साथ मधुर ‘राम सिया राम’ के ऑडियो टीज़र का अनावरण कर विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की।
जानकी के पात्र में कृति सनोन राघव की पत्नी के रूप में पवित्रता, दिव्यता और साहस का प्रतिनिधित्व करती हैं। राम सिया राम की मधुर धुन राघव के प्रति जानकी की अटूट प्रेम की भावना को पूरी तरह से समाहित करती है जो दर्शकों को निश्चितरूप से आध्यात्मिकता और भक्ति की दुनिया में ले जायेगी।
उनकी व्याख्या, ‘राम सिया राम’ के इस भावपूर्ण राग को सचेत-परंपरा ने स्वरबद्ध किया है और इसकी रचना भी उन्होंने ने ही की है।
आदिपुरूष का निर्देशन ओम राउत ने किया हैं और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 16 जून 2023 को विश्व स्तर पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।