लॉस एंजेलिस| यह खबर आने के बाद कि रियलिटी टीवी हस्ती काइली जेनर अपने प्रेमी ट्रेविस स्कॉट (द्वितीय) के बच्चे की मां बनने वाली हैं, रैपर ट्यागा ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि वह बच्चे के पिता हो सकते हैं।
वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, ट्यागा ने स्नैप चैट के जरिए शुक्रवार को काइली के गर्भवती होने की खबर पर प्रतिक्रिया दी।
अब हटाए जा चुके पोस्ट में रैपर ने काइली की गर्भावस्था के बारे में छपे समाचार के स्क्रीन शॉट को कैप्शन किया।
उन्होंने लिखा, “अरे नहीं, वह मेरा बच्चा है।”
ट्यागा और काइली तीन साल से ज्यादा समय तक रिश्ते में रह चुके हैं। दोनों का रिश्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उम्र में काफी अंतर होने के चलते दोनों सुखिर्यो में छाए रहे।
खबरों के मुताबिक, काइली 16 साल की उम्र से रैपर को डेट कर रही थीं।
अप्रैल में ट्रैविस को डेट करना शुरू करने से पहले काइली और ट्यागा अलग हो गए थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।