मुंबई: तिग्मांशु धूलिया की फिल्म ‘मिलान टॉकीज’ में काम कर रहे अभिनेता अली फजल ने कहा कि वह इस फिल्म से गहराई से जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं और उन्होंने कैमरे के पीछे भी कई अन्य भूमिकाएं निभाई है।
अली ने एक बयान में कहा, “हमने मिलान टॉकीज के लिए मथुरा और लखनऊ की शूटिंग समाप्त कर ली है। मेरे उस्ताद के साथ यह सफर शानदार रहा, तिग्मांशु धूलिया। सिनेमा केवल वह नहीं होता जो हम केवल शुक्रवार को सिनेमाघर में जाकर देखते हैं। यह कलाकार की जिंदगी होती है।”
उन्होंने कहा, “यह शायद इकलौती फिल्म जहां मैंने अदाकारी भी की और कैमरे के पीछे भी काम किया। इसलिए मैं इस परियोजना से गहराई से जुड़ा हुआ हूं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।