मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती मुंबई में अपने घर के बाहर शुक्रवार को हुए हो हल्ला के बाद सुशांत सिंह राजपूत मामले में दूसरे राउंड की पूछताछ के लिए शनिवार को सीबीआई के पास मुंबई पुलिस की सुरक्षा में पहुंची। उनसे शुक्रवार की देर रात तक सीबीआई ने करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी और अगले दिन फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
जब वह शुक्रवार को अपनी पहली पूछताछ के लिए जा रही थी, तब वह बड़ी संख्या में मीडियाकर्मियों से घिर गई थीं, इस दौरान एक कांस्टेबल भी घायल हो गया।
इसके बाद रिया ने मांग की थी कि उनके और उनके परिवार को सांताक्रूज पूर्व में स्थित डीआरडीओ-आईएएफ कार्यालय परिसर और अपने सांताक्रूज जुहू स्थित घर के साथ अन्य स्थानों पर पीछा कर रहे पापराजी से पुलिस सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए।
एहतियात के तौर पर मुंबई पुलिस ने रिया को एक टीम मुहैया कराई है, ताकि वह सीबीआई टीम तक सुरक्षित रूप से पहुंच सके।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म रिव्यू: ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार अभिनय, प्यार और जुनून की रहस्यमयी कहानी
उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू