नईं दिल्ली: बधाई देते हुए भगवंत मान ने कामना की कि नया साल उनके और परिवार के लिए खुशियाँ, शान्ति और ख़ुशहाली लेकर आए। मुख्यमंत्री ने श्री धनखड़ को जानकारी दी कि राज्य सरकार अपने महान आज़ादी संग्रामियों के सपनों को साकार करने के लिए अथक यत्न कर रही है जिससे विकास नीतियाँ और भलाई स्कीमों का लाभ जमीनी स्तर तक पहुँचाया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सर्वपक्षीय विकास के साथ-साथ सांप्रदायिक सदभावना, अमन-शान्ति और भाईचारक सांझ की जड़ें और मज़बूत करने के लिए सौहार्द से आगे बढ़ रही है।
इस दौरान उप-राष्ट्रपति ने राज्य में शानदार जीत से चुने जाने के लिए भगवंत मान को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि राज्य सरकार अपने लोगों के जीवन को ख़ुशहाल बनाने के लिए और उत्साह के साथ काम करेगी।

और भी हैं
एथेनॉल-आधारित मोबिलिटी को बढ़ावा; फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए सरकार ने लागू किए ई100 ईंधन मानक
पढ़ाई से नौकरी तक का रास्ता आसान बनाने पर जोर, सीबीएसई का राष्ट्रीय सम्मेलन
सऊदी अरब के रियाद, दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित