जयपुर – बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान यहां भारी बारिश में अपनी ‘दबंग’ फेंचाइजी की तीसरी किश्त की शूटिंग कर रहे हैं। सलमान ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर ‘दबंग 3’ के सेट से एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह ब्लैक टी-शर्ट और मूछ वाले लुक में नजर आ रहे हैं।
उन्होंने कहा, “हैप्पी इंडीपेनडेंस डे। हैप्पी राखी और हैप्पी रेन इन ब्यूटीफुल जयपुर, राजस्थान।”
‘दबंग 3’ के निर्देशक प्रभुदेवा हैं और सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान इसके निर्माता हैं।
इस फिल्म से अभिनेता-फिल्मकार महेश मांजरेकर की बेटी साई भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, साई इस फिल्म में सलमान खान के किरदार चुलबुल पांडे की प्रेमिका की भूमिका में नजर आएंगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।