मेरठ (उत्तर प्रदेश)| उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में तैनात एक मेजर ने अपनी पत्नी की उंगली काट दी। यह मामला दहेज से संबंधित बताया जा रहा है।
मेजर की पत्नी का आरोप है कि उसका पति 2014 से दहेज के लिए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर रहा है। दंपति का एक पांच साल का बेटा है।
आरोपी मेजर मेरठ के 510 आर्मी बेस पर कोर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स में तैनात है।
मेरठ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत मीणा ने बताया कि आरोपितों पर घरेलू शोषण और दहेज उत्पीड़न के आरोप में भी मामला दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
मेरठ के सदर बाजार थाना प्रभारी डीएस रावत ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
हालांकि, डीएस रावत ने आईपीसी की उन धाराओं का खुलासा करने से इनकार कर दिया जिनके तहत आरोपी पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच चल रही है।
कई कोशिशों के बाद भी आरोपी आर्मी मेजर से संपर्क नहीं हो सका।
महिला के पिता ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मीडिया से कहा, “पुलिस ने शुरू में मुझे मामला दर्ज नहीं करने की सलाह दी थी। एफआईआर दर्ज करने के बजाय, पुलिस ने हमें आरोपी के साथ समझौता करने के लिए कहा था।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर