मुंबई: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में इरफान खान की बेटी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री राधिका मदान इरफान खान को एक ‘फाइटर’ के रूप में याद करती हैं।
राधिका ने कहा, “मुझे नहीं पता कि क्या कहना चाहिए। जब मैं यह लिख रही हूं, मेरा दिल दुख रहा है। मैं जिन लोगों को जानती हूं, उनमें से वे सबसे मजबूत इंसान थे, एक फाइटर थे। और सुतापा मैम (इरफान की पत्नी) और बाबिल और अयान (उनके बेटे) भी।”
राधिका ने अपने बयान में आगे कहा, “मैं बस आभारी हूं कि उनके जीवनकाल में हमारे रास्ते एक हुए थे। वह कई लोगों के लिए प्रेरणा थे, और हमेशा रहेंगे। एक दिग्गज। वह शख्स जिसने भारतीय फिल्म उद्योग की लहर बदल दी। उनकी आत्मा को शांति मिले।”
इरफान को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में कोलोन संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था और वे आईसीयू में थे, जैसा कि मंगलवार को आईएएनएस ने अपने एक पूर्व रिपोर्ट में बताया था।
कुछ वक्त पहले ही उनके न्यूरोएंडोक्रीन ट्यूमर से ग्रसित होने की जानकारी सामने आई थी और उनका इलाज भी चल रहा था।
अपने आखिरी दिनों में इरफान अपनी मां के जाने का शोक मना रहे थे। अभिनेता की मां सईदा बेगम ने शनिवार को जयपुर में अंतिम सांस ली थी। वह वहीं रहती थीं। हालांकि, लॉकडाउन के कारण अभिनेता अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे। कथित तौर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वह अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़