नई दिल्ली: आगामी फिल्म ‘बागी 2’ के एक विशेष गीत से प्रशंसकों का दिल जीतने को तैयार अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिस का कहना है कि दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित जैसा कोई नहीं हो सकता, खुद वह भी नहीं। ‘चिट्टियां कलाइयां’, ‘टन टना टन’, ‘ऊंची है बिल्डिंग’, ‘सूरज डूबा है’ जैसे हिट गीतों से प्रशंसकों को थिरका चुकीं जैकलिन जल्द ही सुपरहिट गीत ‘एक दो तीन’ का रीमेक लेकर आ रही हैं, जिसे मूल रूप से दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था।
हालांकि, जैकलीन इस रीमेक के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं, लेकिन अभिनेत्री ने यह कबूल किया है कि माधुरी दीक्षित के साथ मेल कर पाना असंभव है और यह रीमेक अभिनेत्री को एक श्रद्धांजलि है।
जैकलीन ने कहा, “माधुरी मैम को यह गाना दिखाने के लिए मैं इंतजार नहीं कर सकती। यह मेरी तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि है। मूल गाने में उनकी परफॉर्मेस से कोई मेल नहीं कर सकता, मैं क्या, कोई भी उनके आसपास नहीं हो सकता।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।