✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath. (File Photo: IANS)

योगी आदित्यनाथ ने किया ताजमहल का दीदार

Advertisement

 

लखनऊ/आगरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजमहल विवाद के बीच गुरुवार को ताजमहल पहुंचकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत झाड़ू लगाई। इस दौरा उनके साथ उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी थे।

ताजमहल विवाद को दरकिनार करते हुए योगी आदित्यनाथ गुरुवार को ताजमहल पहुंच गए। ताजमहल के पश्चिमी दरवाजे पर साफ-सफाई के कार्यक्रम के दौरान उनके साथ मौजूद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने भी झाड़ू लगाई। इस दौरान आगरा के सभी विधायक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

ताज नगरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कछपुरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भी गए। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत की। योगी ने बच्चों से किताबों से लेकर, जूते-मोजे और मिड डे मील तक के बारे में पूछा।

इससे पहले योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह 8़15 बजे खेरिया हवाईअड्डे पहुंचे। उसके बाद वह हेलीकॉप्टर से नगला पैमा पहुंचे। वहां उन्होंने सबसे पहले सलामी ली। इसके बाद नगला पैमा में ही स्थित रबर चेक बांध का निरीक्षण किया।

गौरतलब है कि मेरठ के सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने मुगल कालीन शासकों के इतिहास को देश के लिए कलंक बताया था। उन्होंने कहा था कि इतिहास से मुगलकालीन शासकों को निकालकर अब उप्र में हिंदुओं के इतिहास को दर्शाया और पढ़ाया जाए।

Advertisement

उन्होंने यह बयान मेरठ में आयोजित एक जनसभा के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि उप्र सरकार अकबर, बाबर और औरंगजेब जैसे बादशाहों को इतिहास से निकालने की तैयारी कर रही है।

मुगलकालीन बादशाहों को अत्याचारी बताते हुए सोम ने कहा था कि भारत के इतिहास में दर्ज उनके अत्याचारों में विश्वप्रसिद्घ ताजमहल भी शामिल है।

–आईएएनएस

Advertisement

 

Advertisement

About Author