जयपुर, 11 दिसंबर । राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर चल रही उठापटक के बीच भाजपा ने अपने सभी विधायकों को मंगलवार को जयपुर में जुटने को कहा है।
मंगलवार सुबह बैठक में पर्यवेक्षक और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।
इस बीच सरोज पांडे और विनोद तावड़े सोमवार रात तक जयपुर पहुंचेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा दफ्तर में सुबह करीब 11 बजे विधायक दल की बैठक शुरू होगी। पहले विधायकों से वन-टू-वन बातचीत होगी जिसके बाद लंच के बाद मुख्यमंत्री के नाम की औपचारिक घोषणा की जा सकती है।
इस बीच सोमवार को वरिष्ठ विधायक कालीचरण सराफ, प्रताप सिंह सिंघवी, बाबू सिंह राठौड़, जसवन्त यादव, पूर्व विधायक अशोक परनामी, राजपाल सिंह शेखावत और प्रह्लाद गुंजल पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बंगले पर पहुंचे।
–आईएएनएस

और भी हैं
जयशंकर ने अरब लीग के राजनयिकों से की मुलाकात, दुनिया को बदलने में तकनीक की भूमिका पर की चर्चा
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया
एशियन पैरा गेम्स: संदीप कुमार समेत मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पीएम मोदी ने दी बधाई