चेन्नई: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में जेल में उम्र कैद की सजा काट रही नलिनी ने एक अन्य कैदी से बहस, झगड़े के बाद वेल्लोर महिला जेल में आत्महत्या करने की धमकी दी। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सोमवार को हुए झगड़े के बाद, जेल अधिकारियों ने नलिनी से इस घटना के बारे में पूछा, जिसके बाद उसने कथित तौर पर अपने गले में कपड़े का टुकड़ा बांधकर आत्महत्या करने की धमकी दी। हालांकि, इस मुद्दे को सुलझा लिया गया।
राजीव गांधी की हत्या में सात लोगों -ए.जी. पेरारिवलन, वी. श्रीहरन उर्फ मुरुगन, टी. सुतेन्द्रराजा, जयकुमार, रॉबर्ट पायस, रविचंद्रन और वी. श्रीहरन की पत्नी नलिनी श्रीहरन को दोषी ठहराया गया था।
सभी अपराधी 1991 के बाद से जेल में हैं। 1991 में लिट्टे की एक आत्मघाती महिला हमलावर ने चेन्नई में एक चुनावी रैली में खुद को उड़ा लिया, जिसमें राजीव गांधी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
तमिलनाडु सरकार ने सभी दोषियों की रिहाई के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है, लेकिन राज्यपाल ने इस मामले पर अभी तक निर्णय नहीं लिया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी