तेहरान, 20 मई )। राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियान की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत की पुष्टि के बाद ईरानी मंत्रिमंडल की सोमवार को एक आपात बैठक बुलाई गई। यह 24 घंटे से भी कम समय में मंत्रिमंडल की दूसरी आपात बैठक थी।
राष्ट्रपति रईसी का हेलीकॉप्टर रविवार को ईरान के उत्तर पश्चिमी प्रांत ईस्ट अजरबैजान के पहाड़ी इलाके में लापता हो गया था। सोमवार को उसका मलबा बरामद हुआ और राष्ट्रपति की मौत की पुष्टि हुई।
इससे पहले, हादसे में अनहोनी की आशंका को देखते हुए ईरानी मंत्रिमंडल ने रविवार शाम एक आपात बैठक की थी। सरकारी समाचार एजेंसी इरना की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के प्रथम उप राष्ट्रपति मोहम्मद मुखबर ने उसकी अध्यक्षता की थी।
प्रोटोकॉल के अनुसार, रईसी की मृत्यु के बाद अब देश के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मंजूरी मिलने पर वही अंतरिम राष्ट्रपति बनेंगे।
इसके बाद 50 दिन के भीतर नये सिरे से चुनाव कराये जायेंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद आएंगी भारत, एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान होगी अहम बातचीत
जयपुर में 10 दिसंबर को मनाया जाएगा प्रवासी राजस्थानी दिवस, देश-विदेश के प्रवासी राजस्थानियों का जुटेगा संगम
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम लव कुश रामलीला में निभाएंगे निषाद राज की भूमिका