नई दिल्ली | बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि राष्ट्र ने एक असाधारण अभिनेता और एक दयालु आत्मा को खो दिया है।
कई अंतरराष्ट्रीय और भारतीय फिल्मों में अपनी भूमिकाओं से लाखों प्रशंसकों का दिल जीतने वाले खान ने बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आंतों के संक्रमण के कारण इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
शाह ने ट्वीट किया, “इरफान खान के निधन की दुखद खबर से व्यथित हूं। वह एक बहुमुखी अभिनेता थे, जिनकी कला ने वैश्विक ख्याति और पहचान हासिल की।”
उन्होंने कहा कि इरफान फिल्म उद्योग के लिए एक ‘संपत्ति’ थे और “उनके रूप में राष्ट्र ने एक असाधारण अभिनेता और एक दयालु आत्मा को खो दिया है। उनके परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदना।”
बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक, खान ने कई प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्मों जैसे ‘पिकू’, ‘संडे’, ‘द लंचबॉक्स’, ‘आन: मेन एट वर्क’ और ‘घात’ में काम किया था।
खान की आखिरी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ थी, जो भारत भर के सिनेमा हॉलों में लॉकडाउन के कारण बंद होने से ठीक एक दिन पहले सिनेमाघरों में चली थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
कोलकाता पुलिस ने भांगड़ कॉलेज में हुई झड़पों के सिलसिले में चार लोगों को किया गिरफ्तार
सीएम मोहन यादव की राज्यपाल से भेंट, सरकार की नीतियों और योजनाओं की दी जानकारी
पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण