नई दिल्ली। आल इंडिया माइनोरिटीज फ्रंट के अध्यक्ष डॉ सैयद मोहम्मद आसिम ने इस्राइल द्वारा गाज़ा पर हमले से बड़े पैमाने पर जान माल का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार हमले को रोकने के लिए इस्राइल पर दबाव डाले और इस्राइल अगर नहीं माने तो भारत इस्राइल के साथ अपना दोस्ताना संबंध खत्म कर दे।
डॉ आसिफ ने कहा भारत और भारत के लोग 70 वर्षों से फिलिस्तीनियों के मुक्ति संघर्ष में साथ रहे हैं। आज फिलिस्तीनियों पर फिर इस्राइल ने हमला किया है। ये हमले जारी है। इस बर्बर दमनकारी हमले से न केवल मुस्लिम जगत आक्रोश में है बल्कि पूरी दुनिया इससे खफा है।
उन्होंने कहा कि इस्राइल की भी सूरत में फिलिस्तीनियों को पूरी तरह से तबाह और बर्बाद करने की नीति पर चल रहा है। इसका पूरी दुनिया मे विरोध हो रहा है। भारत को राष्ट्र संघ की आपात बैठक बुलाने का अनुरोध करना चाहिए और इस्राइल को गाज़ा में फौरन रोकने का निर्देश जारी करना चाहिए।
फ्रंट के नेता डॉ आसिफ ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया के दबे कुचलों का साथ दिया और भारत हमेशा से विश्व की पीड़ित जनता का साथ देता रहा है।
उन्होंने कहा देश और विश्व के मुसलमान आहत हैं भारत इस हमले के खिलाफ खड़ा होकर उनका हौसला बढ़ा सकता है।

और भी हैं
भारत और नीदरलैंड ने जारी किया संयुक्त बयान, कई एमओयू और आशय पत्र पर हुए हस्ताक्षर
1 करोड़ 40 लाख ईरानी, देश के लिए जान कुर्बान करने को तैयार : राष्ट्रपति पेजेश्कियन
भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय बैठक, आपसी संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा