राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार मधुर भंडारकर और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी को रूस में होने वाले चौथे भारतीय फिल्मोत्सव में भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
भंडारकर की हाल में आई फिल्म ‘इंदु सरकार’ उद्घाटन समारोह के बाद दिखाई जाएगी।
भंडारकर व हेमा मालिनी को रूस में भारतीय राजदूत पंकज सरन और रूस के उप संस्कृति मंत्री सर्गेई ओबरीवालीन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
भंडारकर ने एक बयान में कहा, “मुझे खुशी है कि इस फिल्म को इस तरह के प्रतिष्ठित मंच पर दिखाया जा रहा है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं।”
‘इंदु सरकार’ में कीर्ति कुल्हरि, तोता रॉय चौधरी, अनुपम खेर और नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का प्रदर्शन नार्वे बॉलीवुड फेस्टिवल में भी किया गया था।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।