मुंबई| बहुचर्चित हॉरर कॉमेडी ‘रूही’ ने पहले दिन 3.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को गुरुवार को महाशिवरात्रिके त्यौहार पर रिलीज किया गया था। फिल्म में राजकुमार राव, वरुण शर्मा और जान्हवी कपूर ने अभिनय किया है। इसके निर्देशक हार्दिक मेहता हैं। कोरोना महामारी के कारण तालाबंदी के बाद रिलीज होने वाली यह बड़ी फिल्मों से एक है।
जियो स्टूडियो की एसएफओ प्रियंका चौधरी ने कहा, “हम बहुत खुश हैं कि पूरे भारत में दर्शक इतने प्यार और सकारात्मकता के साथ जवाब दे रहे हैं। यह फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है। जीयो स्टूडियो चेंजमेकर बनकर गौरवांवित महसूस कर रहा है।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’