मुंबई| बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा का बांद्रा के बैंडस्टैंड स्थित बंगला बृहन्मुंबई नगर निगम ने सील कर दिया है, क्योंकि वहां तैनात एक सिक्युरिटी गार्ड कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
सी स्प्रिंग्स नामक इस बंगले को कंटेनमेंट जोन भी घोषित कर दिया गया है और बीएमसी ने मुहल्ले को पूरी तरह सैनिटाइज किया है।
बंगले पर आम तौर पर दो सिक्युरिटी गार्ड ड्यूटी पर रहते हैं। टाइम्सऑफइंडिया डॉट इंडियाटाइम्स डॉट कॉम की रपट के अनुसार, उसमें से एक गार्ड कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। वेबसाइट ने कहा है कि रेखा के स्टाफ के संक्रमिक सदस्य का मौजूदा समय में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक केंद्र में इलाज चल रहा है।
रेखा से पहले आमिर खान, करन जौहर, और बोनी व जाह्न्वी कपूर के स्टाफ सदस्य कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं।
इस मामले में रेखा या उनके कार्यालय की तरफ से आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा की जा रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।