मुंबई: अभिनेता सलमान खान सहित फिल्म ‘रेस-3’ की पूरी टीम अनिल कपूर, जैकलीन फर्नाडिज, बॉबी देओल, साकिब सलीम, फ्रेडी दारुवाला व डेजी शाह और बॉलीवुड के कई सितारों ने बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में शामिल होकर इसकी रौनक बढ़ाई।
अमेरिका में आनंद एल.राय की फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग में व्यस्त होने के चलते अभिनेता शाहरुख खान इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं हो सके।
सुपरस्टार सलमान खान रविवार देर रात पार्टी में पहुंचे, जहां जैकलिन लंबे चमकीले पीले रंग के गाउन में बेहद दिलकश नजर आ रही थीं।
सलमान की बहन अर्पिता खान भी अपने पति आयुष शर्मा के साथ पार्टी में पहुंची।
इफ्तार पार्टी में संजय निरूपम और अशोक चौहान जैसे राजनेता भी शामिल हुए।
मुंबई में हुई इफ्तार पार्टी में शिल्पा शेट्टी, रितेश देशमुख, ऋचा चड्ढा, यूलिया वंतूर, मधुर भंडारकर, जरीन खान, अतुल अग्निहोत्री, अलविरा खान, अरबाज खान, सोहेल खान, आदित्य पंचोली, जरीना वहाब, जायद खान, संजय खान, डिनो मोरिया, तुषार कपूर और सुनील शेट्टी जैसी फिल्मी हस्तियां भी शरीक हुईं।
पार्टी में कबीर खान, अदा शर्मा, अंकिता लोखंडे, प्रीति झंगियानी, प्रवीण डबास, मिनी माथुर, करण सिंह वोरा, हिमेश रेशमिया, सोनिया कपूर, पत्रलेखा, शमा सिकंदर, हुमा कुरैशी, सुरवीन चावला, अनूप सोनी, सोनाली राउत, हिना खान, पूजा हेगड़े और निखिल त्रिवेदी जैसे सितारे भी शामिल हुए।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।