लॉकडाउन के बीच इस राज्य में एक जून से खुलेंगे मंदिर, मस्जिद और गिरजाघरकर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि एक जून से मंदिरों के साथ मस्जिद और गिरजाघर भी श्रद्धालुओं के लिए खोले जा सकते हैं। राज्य सरकार को इस संबंध में केंद्र सरकार से अनुमति मिलने का इंतजार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में होटलों को दोबारा खोले जाने के संबंध में भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखा गया है।
उन्होंने कहा कि एक जून से मंदिर खोल दिए जाएंगे। होटलों और अन्य स्थानों को खोलने के संबंध में हमें दिल्ली में प्रधानमंत्री से अनुमति लेनी होगी। इस संबंध में मैंने पत्र लिखा है। उम्मीद है कि हमें अनुमति मिल जाएगी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब हम कहते हैं कि मंदिर खोले जाएंगे तो गिरजाघर और मस्जिदें भी खुलनी चाहिए, उन पर कोई पाबंदी नहीं होगीं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में कानून सब के लिए समान है, लेकिन इन सब के लिए केंद्र सरकार की अनुमति की आवश्यकता है। हम इसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं, हम इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं।

और भी हैं
भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव
दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालती है पुलिस: सीएम मोहन यादव
सऊदी अरब में फंसे 600 से अधिक उमराह तीर्थयात्रियों की वापसी के लिए कर्नाटक सीएम ने एस. जयशंकर से लगाई गुहार